आज चंद्रपुर में भारत रत्न डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती पर जनसैलाब उमड़ा भीड़
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन
दिनांक 14 अप्रैल 2026
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी ने हर वर्ग को समान अधिकार और अवसरों की स्वतंत्रता देने वाला संविधान देकर हमारे लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी। उन्होंने देश की अखंडता के लिए धारा 370 का मजबूती से विरोध किया। समाज को शिक्षित बनने और संगठित रहने का मंत्र देने वाले बाबासाहेब का जीवन यह सिखाता है कि जब संकल्प देशसेवा और लोगों के कल्याण का हो, तब हर बाधा छोटी हो जाती है।

