धुरंधर ने तोडा रिकॉर्ड धामाल मचा रही है जिसने 8 दिनों में वर्ल्डवाइड पुष्पा का रिकॉर्ड तोड दिया और 372 .74 करोड़ रुपये कमाए
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन
दिनांक 14 दिसंबर
नई दिल्लीः फिल्ममेकर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद से ही चर्चा में है. लोगों ने रणवीर सिंह 3 कलाकारों की परफॉर्मेंस के साथ-साथ इसकी कहानी को खूब सराहा. रिकी केज ने भी फिल्म की तारीफ की और इसी दौरान
ग्रैमी अवॉर्ड विनर संगीतकार रिकी केज ने ‘धुरंधर’ में सितारों की एक्टिंग और म्यूजिक की तारीफ की है. साथ ही, शाहरुख खान की ‘पठान’ पर तंज कसते हुए उन लोगों की सोच की बखिया उधेड़ी है जो ‘धुरंधर’ की आलोचना कर रहे हैं. फिल्म ‘पठान’ अपने गाने ‘बेशरम रंग’ की वजह से विवादों से घिर गई थी.
रिकी केज ने ‘धुरंधर’ को लेकर एक्स पर अपने विचार साझा किए, ‘मैं लगातार सफर कर रहा था और थोड़ा ब्रेक लेकर ‘धुरंधर’ देखी. वाह! भारतीय सिनेमा अब परिपक्व हो रहा है. 3.5 घंटे की फिल्म कब खत्म हो गई पता ही नहीं चला. एक्टिंग, एडिटिंग और डायलॉग्स सब टॉप क्लास हैं. म्यूजिक शानदार है. एक स्पाई थ्रिलर जो सही तरीके से बनाई गई है. हर डिपार्टमेंट ने कमाल किया है. आदित्य धर को ढेर सारी बधाई. अब उन्होंने साबित कर दिया है कि वे बेस्ट हैं और उनसे कमाल के अलावा कुछ उम्मीद नहीं की जा सकती.’
रिकी ने फिल्म ‘पठान’ पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘नोट: जो लोग फिल्म की आलोचना कर रहे हैं, शायद उन्होंने फिल्म देखी ही नहीं है. फिल्म जैसी है, वैसी ही दिखाती है. चाहे वह डरावनी हो या कुछ और – बिना किसी मीठेपन के. यह एडल्ट सर्टिफाइड है, तो बच्चों को ले जाना बेवकूफी होगी. जो लोग फिल्म की आलोचना कर रहे हैं, उन्हें शायद ऐसी फिल्में पसंद हैं जिसमें एक बोल्ड पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट बिकिनी में ‘बेशरम रंग’ पर डांस करती है. उनके लिए वही सिनेमा है

