Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine
No menu items!
HomeBreaking News ताडोबा कार्यालय में लापरवाही का आरोप: वे केयर फाउंडेशन ने वन मंत्री...

 ताडोबा कार्यालय में लापरवाही का आरोप: वे केयर फाउंडेशन ने वन मंत्री तक पहुंचाई शिकायत” रिपोर्टर नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

 ताडोबा कार्यालय में लापरवाही का आरोप:
वे केयर फाउंडेशन ने वन मंत्री तक पहुंचाई शिकायत” रिपोर्टर नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

 

चंद्रपुर, दिनांक 27 फरवरी 2026

ताडोबा-अंधारी व्याघ्र प्रकल्प के वनसंरक्षक तथा क्षेत्र संचालक कार्यालय में कथित रूप से कर्मचारियों की अनुपस्थिति का मामला अब राज्य स्तर तक पहुंच गया है।

वे केयर फाउंडेशन, चंद्रपुर के अध्यक्ष हिमायूँ अली ने 25 फरवरी को दोपहर 3:30 बजे कार्यालय में कोई भी शासकीय कर्मचारी मौजूद न होने का आरोप लगाया था। इस संबंध में वीडियो रिकॉर्डिंग किए जाने का दावा भी किया गया है।

मामले को गंभीर मानते हुए 26 फरवरी को हिमायूँ अली ने संबंधित अधिकारी से मुलाकात कर लिखित निवेदन सौंपा और कार्रवाई की मांग की। साथ ही जिला प्रशासन के माध्यम से शिकायत राज्य के उच्चाधिकारियों को भी भेजी गई है, जिसमें महाराष्ट्र के वन मंत्री – गणेश नाईक, प्रधान सचिव (महसूल व वन विभाग) तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) – वन्यजीव, (वाइल्डलाइफ) महाराष्ट्र का समावेश है। निवेदन सौंपते समय संस्था के उपाध्यक्ष – सुयोग भोयर, सचिव- प्रफुल्ल जैनेकर, सह
सचिव . अलनवाज तथा सदस्य -हाजी अली, चिराग नथवानी और चंद्रकिशोर यादव उपस्थित थे।

संस्था की ओर से कहा गया है कि जिला स्तर के मुख्य कार्यालय में यदि कार्यालयीन समय के दौरान कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाते हैं तो यह प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular