Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine
No menu items!
HomeBreaking Newsअवैध सुगंधित तंबाकू पैकिंग सेंटर पर पुलिस का छापा, 300 किलों सुगंधित...

अवैध सुगंधित तंबाकू पैकिंग सेंटर पर पुलिस का छापा, 300 किलों सुगंधित तंबाकू पांच लाख का सामान जब्त; रामटेक पुलिस की कार्रवाई रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

अवैध सुगंधित तंबाकू पैकिंग सेंटर पर पुलिस का छापा, 300 किलों सुगंधित तंबाकू पांच लाख का सामान जब्त; रामटेक पुलिस की कार्रवाई रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

 

दिनांक 26 फरवरी
नागपुर जिले के रामटेक थाना अंतर्गत आने वाले खुमारी ग्राम पंचायत सीमा क्षेत्र में पुलिस के द्वारा अवैध सुगंधित तंबाकू पैकिंग सेंटर में गुप्त सूचना के आधार पर छापामार कार्रवाई करते हुए 300 किलों सुगंधित तंबाकू एवं अन्य साहित्य को मिलाकर 5 लाख रुपए से अधिक का माल जब्त कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खुमारी ग्राम पंचायत सीमा क्षेत्र में पुलिस को प्रेट्रोलिंग के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर प्रकाश कामडे खुमारी निवासी अपने खेत वाले घर में सुगंधित तंबाकू मिलावट करने का काम कर रहा है। पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए 300 किलों तंबाकू सहित तंबाकू डब्बा पैकिंग मशीन, प्लास्टिक एवं कागज़ पैकिंग मशीन सहित कुल 5 लाख 53 हजार 650 रूपए का माल जब्त किया गया।
इस आशय की जानकारी अन्न औषध प्रशासन (महाराष्ट्र शासन) को देने के बाद अन्न सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, आगे की जांच रामटेक पुलिस कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular