9 मार्च 2026 भारत के सबसे बड़े 6 खबर राष्ट्रपति का अपमान कर TMC ने पार कीं सारी हदें…’, पीएम मोदी ने ममता सरकार पर साधा निशाना रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन
खबर 1 ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रपति के साथ हुआ व्यवहार शर्मनाक है और यह लोकतंत्र तथा आदिवासी समुदाय के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है. दरअसल, राष्ट्रपति मुर्मू 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने सिलीगुड़ी के फांसीदेवा पहुंची थीं, जहां तय प्रोटोकॉल के मुताबिक मुख्यमंत्री या कोई मंत्री मौजूद नहीं था और कार्यक्रम का स्थल भी छोटा होने के कारण कई लोग शामिल नहीं हो सके, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई.
पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में प्रोटोकॉल विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘राष्ट्रपति के साथ हुआ व्यवहार बेहद शर्मनाक है’. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जो भी लोकतंत्र और आदिवासी समुदाय के सशक्तिकरण में विश्वास रखता है, वह इस घटना से दुखी है.
खबर 2) किसी की इजाजत की जरूरत नहीं…’, रूसी तेल से जुड़े अमेरिका के ऐलान पर सरकार का बयान
रूसी तेल को लेकर अमेरिका के बयान के बाद भारत में सियासत गरमा गई. अब सरकार ने साफ किया है कि कच्चा तेल खरीदने के लिए भारत किसी देश की इजाजत पर निर्भर नहीं है. साफ किया गया कि तेल आयात राष्ट्रीय हित और बाजार की उपलब्धता के आधार पर ही तय होगा.
रूसी तेल से जुड़े अमेरिका के बयान पर भारत में जमकर राजनीति हुई. अब इस पर सरकार की तरफ से बयान आया है. साफ किया गया है कि रूसी तेल खरीदने के लिए भारत को किसी भी देश की इजाजत की जरूरत नहीं है.
खबर 3) चलती ट्रेन में आशुतोष महाराज पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला… बाथरूम में बंद होकर बचाई जान
प्रयागराज आने के दौरान रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला हो गया. उनका दावा है कि चलती ट्रेन में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से उनकी नाक काटने की कोशिश की और कई वार किए. आशुतोष ब्रह्मचारी ने इस हमले के पीछे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके सहयोगियों की साजिश होने का आरोप लगाया है.
श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के मुख्य वादी आशुतोष ब्रह्मचारी पर चलती ट्रेन में जानलेवा हमला हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया है कि रीवा एक्सप्रेस में उन पर धारदार हथियार से अटैक हुआ, नाक काटने की कोशिश की गई. उन्होंने इस हमले के पीछे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके सहयोगियों की साजिश होने का आरोप लगाया है. मामले में प्रयागराज के जीआरपी थाने में लिखित शिकायत दी गई है और पुलिस जांच में जुट गई है.
खबर 4) नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU में हुए शामिल, ‘युवा सोच, मजबूत संकल्प’ नारे से गूंजा पार्टी दफ्तर
निशांत कुमार ने जेडीयू की सदस्यता रविवार को पार्टी कार्यालय में ले ली. इस दौरान पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका जबरदस्त स्वागत किया. सदस्यता के साथ ही निशांत कुमार एक्टिव पॉलिटिक्स में आ गए हैं.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जेडीयू की सदस्यता रविवार को पार्टी कार्यालय में ली. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जबरदस्त स्वागत किया. जेडीयू ने निशांत की एंट्री पर नया नारा दिया ‘युवा सोच.. मजबूत संकल्प’. निशांत की ज्वाइनिंग के लिए प्रदेश जदयू कार्यालय में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे.
खबर 5) CM योगी की मां पर मौलाना ने किया कमेंट, कई जिलों में प्रदर्शन… पुलिस मुख्यालय से अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर एक मौलाना की टिप्पणी के बाद प्रदेश में माहौल गरमा गया है. देवरिया, रायबरेली और सिद्धार्थनगर समेत कई जिलों में लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया. हालात को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं.
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर एक मौलाना की टिप्पणी के बाद प्रदेश में माहौल गरमा गया है. इस बयान को लेकर कई जिलों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं, जबकि संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है
खबर 6) भारत तीसरी बार बना टी20 का विश्व विजेता, फाइनल में कीवियों को 96 रनों से रौंदा
: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने 96 रनों से एकतरफा जीत हासिल की. इस महाजीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीसरी बार और लगातार दूसरी बार ये खिताब अपने नाम किया है
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड
कप 2026 का खिताब टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया है. अहमदाबाद में रविवार को खेले गए फाइनल मैच में भारत ने 96 रनों से शानदार जीत हासिल की और तीसरी बार ये खिताब अपने नाम कर लिया. इस मुकाबले में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था.
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 का टोटल कीवी टीम के सामने रखा था. इसके जवाब में न्यूजीलैंड टीम 159 के स्कोर पर ही ढेर हो गई

