नागपुर में पुलिस ने नकली सामान जब्त किए गए
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन
दिनांक 9 दिसंबर
नागपुर में हार्पिक, डेटॉल, हैंडवॉश, टूथपेस्ट, गुडनाइट, इनो, ऑलआउट और झांडू बाम जैसे बड़े ब्रांड्स की नकली फैक्ट्रियाँ पकड़ी गईं – मतलब ये जहर सालों से बाज़ार में बेचा जा रहा था।
तीखा सवाल है ??
इतना बड़ा रैकेट चल रहा था, और हमारी जांच एजेंसियाँ क्या कर रही थीं?
सच्चाई कड़वी है,
नकली प्रोडक्ट पूरे प्रदेश में घूम रहे थे, और अधिकारी तिरपाल ओढ़कर सोए थे, ड्राई फ्रूट्स-काजू कतली की दावतों में व्यस्त ।
10 करोड़ का माल जब्त हुआ, 1.5 करोड़ की लक्ष्मण रेखा मिली
वाटोड़ा, जरीपटका और उमरेड में यह खेल खुलकर चल रहा था, फिर भी किसी को भनक नहीं लगी।
यह सिर्फ नकली सामान नहीं, यह उपभोक्ताओं की सेहत, भरोसा और सुरक्षा की सीधी हत्या है और नकली सामान बनाने वाले को पर कार्रवाई की जाए

