Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine
No menu items!
HomeBreaking News'65 फुट ऊंचे अटल', 230 करोड़ की लागत से बने, 'राष्ट्र प्रेरणा...

’65 फुट ऊंचे अटल’, 230 करोड़ की लागत से बने, ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

’65 फुट ऊंचे अटल’, 230 करोड़ की लागत से बने, ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

दिनांक 25 दिसंबर
राष्ट्र
प्रेरणा स्थल को एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय स्मारक और चिरस्थायी राष्ट्रीय महत्व के प्रेरणादायक परिसर के रूप में विकसित किया गया है. यह लगभग 230 करोड़ रुपये की लागत से बना और 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला है.
लखनऊः देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 25 दिसंबर को 101वीं जयंती है. इस खास मौके पर पीएम मोदी लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन करेंगे. बता दें कि यहां पर वाजपेयी जी के साथ ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की भव्य कांस्य प्रतिमाएं भी लगाई गई हैं. इसके साथ ही एक अत्याधुनिक संग्रहालय भी विकसित किया गया है, जहां राष्ट्र निर्माण में इन दूरदर्शी नेताओं के अमूल्य योगदान के बारे में जानने का अवसर मिलेगा.
पीएम मोदी करेंगे ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि देश की महान विभूतियों की विरासत के सम्मान और संरक्षण के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्प है. इसी कड़ी में कल दोपहर बाद करीब 2:30 बजे लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ के उद्घाटन का सौभाग्य मिलेगा.
अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वीं जयंती

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 दिसंबर 2025 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ आएंगे. दोपहर करीब 2:30 बजे पीएम मोदी राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular