Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine
No menu items!
HomeBreaking Newsजयपुर के चौमूं में आधी रात को बवाल, मस्जिद के बाहर पत्थर...

जयपुर के चौमूं में आधी रात को बवाल, मस्जिद के बाहर पत्थर हटाने के बाद पुलिस पर पथराव, इंटरनेट बंद रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

जयपुर के चौमूं में आधी रात को बवाल, मस्जिद के बाहर पत्थर हटाने के बाद पुलिस पर पथराव, इंटरनेट बंद
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

दिनांक 27 दिसंबर
जयपुर के चौमूं में मस्जिद के बाहर पत्थर हटाने को लेकर देर रात हिंसा भड़क गई. पुलिस पर पथराव हुआ, जवाब में लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया. कई जवान घायल हुए. एहतियातन इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई
राजधानी जयपुर के पास चौमूं कस्बे में गुरुवार देर रात उस वक्त सांप्रदायिक तनाव फैल गया, जब बस स्टैंड स्थित एक मस्जिद के बाहर से पत्थर हटाने की कार्रवाई के दौरान विवाद हो गया.

देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ गई कि समुदाय विशेष के लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए जानकारी के अनुसार, मस्जिद के बाहर लंबे समय से पड़े पत्थरों को आपसी सहमति से हटाने का काम शुरू हुआ था. शुरुआत में सब कुछ शांतिपूर्ण रहा, लेकिन अचानक कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया. विरोध देखते ही देखते विवाद में बदल गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई.

रात करीब 2 बजे उपद्रवियों ने पुलिस को निशाना बनाकर पत्थरबाजी की. हालात संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागे गए. कुछ समय के लिए बस स्टैंड क्षेत्र रणभूमि जैसा नजर आया.
हालात पर काबू पाने के लिए बुलाई गई कई थानों की फोर्स

डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि रात करीब दो बजे पुलिस पर हमला किया गया, जिसमें कुछ जवान घायल हुए. हालांकि अतिरिक्त बल बुलाकर हालात को जल्द काबू में कर लिया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए कई थाने की फोर्स, दंगा नियंत्रण वाहन और भारी पुलिस बल क्षेत्र में तैनात किया गया है. पूरा इलाका फिलहाल छावनी में तब्दील है
स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए चौमूं कस्बे में मोबाइल इंटरनेट और सोशल मीडिया सेवाओं पर अस्थायी रोक लगा दी है. संभागीय आयुक्त पूनम द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2G, 3G, 4G, 5G डेटा, व्हाट्सऐप, फेसबुक, एक्स (ट्विटर) समेत सभी इंटरनेट आधारित सेवाएं 26 दिसंबर सुबह 7 बजे से 27 दिसंबर सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगी. केवल वॉयस कॉल और ब्रॉडबैंड सेवाएं चालू रहेंगी.

प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और आदेशों का पालन करने की अपील की है.

चेतावनी दी गई है कि प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular