पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी, साल 2025 ने इन पर कैसा असर डाला और आगे की राह क्या होगी?
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन
दिनांक 29 दिसंबर 2025
साल ख़त्म होने को है. भारत की राजनीति के लिहाज़ से यह साल भी कई मायनों में अहम रहा, जिसने एक बार फिर देश को प्रभावित किया है.
साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश में कुंभ के दौरान भगदड़ की घटना हुई. इसमें मारे गए लोगों की संख्या को लेकर लंबे समय तक विवाद चलता रहा. की विशेष पड़ताल में यह संख्या सरकारी दावों से ज़्यादा पाई गई.
इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ सैन्य संघर्ष पूरे क्षेत्र के लिए चिंता का विषय बना. वहीं, अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए टैरिफ़ का असर सिर्फ़ अंतरराष्ट्रीय रिश्तों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि घरेलू राजनीति में भी इसकी गूंज सुनाई दी.
इसी साल बिहार चुनाव से पहले मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न यानी एसआईआर को लेकर सियासत तेज़ हुई. कांग्रेस ने इसे लेकर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाते हुए अभियान चलाया, और बाद में चुनाव आयोग ने देश के बड़े हिस्से में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू कर दी.

