‘सत्ता कम हो सकती है, लेकिन रीढ़ सीधी है…’, कांग्रेस के स्थापना दिवस पर बोले मल्लिकार्जुन खड़गे
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन
दिनांक 29 दिसंबर
कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार और RSS-BJP पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस भले सत्ता में कम हो, लेकिन उसने कभी संविधान, धर्मनिरपेक्षता और गरीबों के अधिकारों से समझौता नहीं किया.
कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने BJP और मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला. दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में खड़गे ने कहा कि जो लोग कहते हैं कांग्रेस खत्म हो गई है, उन्हें यह समझना चाहिए कि कांग्रेस की सत्ता कम हो सकती है, लेकिन उसकी रीढ़ आज भी सीधी है
खड़गे ने आगे कहा कि कांग्रेस ने कभी सत्ता के लिए सौदेबाजी नहीं की और न ही संविधान, धर्मनिरपेक्षता और गरीबों के अधिकारों से समझौता किया.
खड़गे ने कहा, जो लोग कहते हैं कि कांग्रेस खत्म हो गई है, उन्हें मैं बताना चाहता हूं कि हमारे पास सत्ता कम हो सकती है, लेकिन हमारी रीढ़ अभी भी सीधी है. हम सत्ता में न हों, लेकिन सौदेबाजी नहीं करेंगे. कांग्रेस ने कभी धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगा और न ही मंदिर-मस्जिद के नाम पर नफरत फैलाई.

