Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine
No menu items!
HomeBreaking Newsभारत 30 दिन तक खरीद सकेगा रूस का कच्चा तेल, ईरान जंग...

भारत 30 दिन तक खरीद सकेगा रूस का कच्चा तेल, ईरान जंग के बीच अमेरिका ने दी छूट आज 7 मार्च 2026 भारत के मुख्य 5 खबर रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

भारत 30 दिन तक खरीद सकेगा रूस का कच्चा तेल, ईरान जंग के बीच अमेरिका ने दी छूट आज 7 मार्च 2026 भारत के मुख्य 5 खबर रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

1) ईरान जंग से डगमगाए तेल बाजार के बीच एक बड़ा फैसला हुआ. वाशिंगटन ने रूस को भारत को तेल बेचने के लिए 30 दिन की अस्थायी छूट दे दी. इससे समुद्र में अटके रूसी टैंकरों को रास्ता मिल सकता है.
ईरान जंग की वजह से पैदा हुए तेल संकट के बीच अमेरिका ने अहम फैसला लिया है. उसने रूस को 30 दिन तक भारत को तेल बेचने की अस्थायी छूट दी है. इससे महीनों से समंदर में भटक रहे रूसी तेल जहाजों के साथ-साथ भारत को भी राहत मिलेगी.

 

2) ऑपरेशन सिंदूर से पूरी दुनिया में…’, राजनाथ सिंह ने बदलते वॉर गेम की पूरी पिक्चर सामने रख दी

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सागर संकल्प’ मैरीटाइम कॉन्क्लेव में रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कई अहम जानकारियां दी हैं. राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों की सफलता और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ते कदम बताते हैं कि आज भारत का रक्षा क्षेत्र काफी मजबूती से आगे बढ़ रहा है. राजनाथ सिंह ने कहा कि डिफेंस एक्सपोर्ट 24,000 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड आंकड़े को पार चुका है.
दुनिया के कई हिस्सों में इस समय जंग और तनाव का माहौल बना हुआ है. मिडिल ईस्ट में हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं. ऐसे दौर में भारत अपनी रक्षा क्षमता को लगातार मजबूत करने में जुटा है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता ने भारत की सैन्य तैयारी और ताकत को दुनिया के सामने मजबूती से पेश किया है. वहीं आत्मनिर्भर भारत का संकल्प भी देश के रक्षा क्षेत्र को नई मजबूती और गति दे रहा है.

 

3) वायुसेना का Su-30 MKI फाइटर जेट क्रैश, दोनों पायलट की मौत

भारतीय वायुसेना (IAF) के एक सुखोई Su-30 MKI फाइटर एयरक्राफ्ट का असम में रडार से कॉन्टैक्ट टूट गया है. इसके बाद जेट के क्रैश होने की पुष्टि हुई. हालात का पता लगाने के लिए भारतीय वायुसेना की एक टीम भेजी गई थी
भारतीय वायुसेना का एक सुखोई-30 एमकेआई फाइटर जेट गुरुवार शाम को असम में लापता हो गया. देर रात इसके क्रैश होने की पुष्टि हुई.
फाइटर जेट ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी और शाम 7.42 बजे के बाद रडार से उसका संपर्क टूट गया. विमान का पता लगाने के लिए भारतीय वायुसेना (IAF) ने सर्च और रेस्क्यू मिशन शुरू किया है.

 

4) जानें कौन हैं अनुज अग्निहोत्री, जिन्होंने UPSC में किया टॉप, राजस्थान के रावतभाटा से है कनेक्शन
अनुज अग्निहोत्री UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के टॉपर हैं. वे राजस्थान के रहने वाले हैं. उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया और पूरे देश में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए.
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है. इस बार अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया है.
उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइटों upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर अपने परिणाम देख सकते हैं. पहले अगस्त 2025 में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी. इसके बाद सफल उम्मीदवारों का फरवरी 2026 में इंटरव्यू लिया गया. इन सभी चरणों के बाद यूपीएससी ने अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की है

 

5) ‘बेबुनियाद और हास्यास्पद’, ईरानी युद्धपोत की खुफिया जानकारी देने के दावों पर भारत का दो टूक जवाब

अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा श्रीलंका के तट के पास ईरानी युद्धपोत डुबोए जाने के बाद यह दावा किया गया कि भारतीय नौसेना ने अमेरिका को खुफिया जानकारी दी थी. सरकार के शीर्ष सूत्रों ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और हास्यास्पद बताया है. इस हमले में कम से कम 87 ईरानी नाविकों की मौत हुई है
ईरानी युद्धपोत को लेकर भारत का नाम सामने आने के बाद सरकार ने स्थिति साफ कर दी है. सरकार के शीर्ष सूत्रों ने शुक्रवार को उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि भारतीय नौसेना ने अमेरिका को ईरानी युद्धपोत के बारे में खुफिया जानकारी दी थी.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular