सावधान ! महाराष्ट्र में अगले 48 घंटे भारी, 8 जिलों में बेमौसम बारिश बरपाएगी कहर, किसानों के लिए IMD की एडवाइजरी
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन
महाराष्ट्र में मौसम ने अचानक करवट ली है। IMD ने 6 अप्रैल को नागपुर और नांदेड़ समेत 8 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। किसानों और आम नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की गई है।
महाराष्ट्र में
मौसम का मिजाज हर बीतते दिन के साथ और भी अनिश्चित होता जा रहा है। भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच राज्य के कई हिस्सों में ‘बेमौसम’ बरसात का दौर चल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 6 अप्रैल, सोमवार के लिए राज्य के 8 जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ तूफानी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ खेती-किसानी पर भी संकट मंडरा रहा है।
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, रायलसीमा के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र और मन्नार की खाड़ी तक फैली निम्न दबाव की रेखा के कारण महाराष्ट्र के मौसम में यह बड़ा बदलाव आया सोमवार को विदर्भ के नागपुर चंद्रपुर भंडारा और गोंदिया के साथ-साथ मराठवाड़ा के नांदेड़, हिंगोली और परभणी जिलों में बिजली गिरने, गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी कर नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

