Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine
No menu items!
HomeBreaking News6 अप्रैल 2026 भारत के सबसे बड़े 4 खबर TMC का भय,...

6 अप्रैल 2026 भारत के सबसे बड़े 4 खबर TMC का भय, BJP का भरोसा…’, बंगाल में PM नरेंद्र मोदी बोले- इस बार चुनाव में दो विकल्प हैं रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

6 अप्रैल 2026 भारत के सबसे बड़े 4 खबर TMC का भय, BJP का भरोसा…’, बंगाल में PM नरेंद्र मोदी बोले- इस बार चुनाव में दो विकल्प हैं रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम आजतकन्युज18.इन

 

खबर 1) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के कूचबिहार के ब्रिगेड ग्राउंड रैली में दावा किया कि बंगाल में बदलाव का माहौल बन चुका है. उन्होंने TMC पर भ्रष्टाचार और भय की राजनीति आरोप लगाया और BJP को भरोसे और विकास का विकल्प बताया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रिगेड ग्राउंड की ऐतिहासिक तस्वीरें, जनसैलाब, जनता का उत्साह और जुनून यह दिखाता है कि पश्चिम बंगाल में बदलाव का माहौल बन चुका है. उन्होंने कहा कि इस रैली के बाद तृणमूल कांग्रेस का ‘सिंडिकेट’ घबराया हुआ है और जनता ने बदलाव पर मुहर लगा दी है. प्रधानमंत्री ने टीएमसी के मेनिफेस्ट को इश्तेहार बताया है

 

खबर 2) बीजेपी के सामने कोई न बिके’, बंगाल चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने EVM पर जताई गड़बड़ी की आशंका

मुर्शीदाबाद में एक रैली को
संबोधित करने के दौरान मुख्यमंत्री ममता ने वोटरों और बूथ एजेंटों से खास अपील की है. उन्होंने कहा कि सभी लोग EVM मशीन को ध्यान से जांचें और अपने वोट को लेकर पूरी तरह सतर्क रहें.
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ दिनों में वोटिंग होने वाली है. उससे पहले प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का मुद्दा गरमाता हुआ नजर आ रहा है. चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईवीएम को लेकर मुर्शीदाबाद की रैली में बूथ एजेंटों और मतदाताओं से सतर्क रहने की अपील की है.
मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि सभी लोग ईवीएम मशीन को अच्छे से चेक करें और जो बूथ एजेंट बनेंगे, वे अपने निजी स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि बंगाल के हित में काम करें. उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी व्यक्ति बीजेपी के सामने बिके नहीं.
हर बटन दबाकर जांच करें वोट सही गीर रहा है या नहीं

 

खबर 3) ‘महिलाओं के बजट में भारी कटौती, सुरक्षा सिर्फ कागजों पर’, मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने वन स्टॉप सेंटर को लेकर सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि कई जगह महिलाओं को मदद नहीं मिल रही. उन्होंने स्टाफ की कमी और केंद्रों के बंद रहने की बात कही. वहीं, सरकार ने योजना को संतोषजनक बताया है. सरकार के अनुसार, अब तक 13.37 लाख से अधिक महिलाओं को सहायता दी गई है.
महिला सुरक्षा को लेकर देश में बहस तो बहुत होती है, लेकिन क्या जमीन पर हालात वाकई बदले हैं? कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसी मुद्दे पर मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है. राहुल का कहना है कि सरकार के लिए महिला सुरक्षा सिर्फ एक ‘सरकारी स्कीम’ बनकर रह गई है, जबकि असल में यह उसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होनी चाहिए. उन्होंने सीधे-सीधे आरोप लगाया कि सरकार किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है
और महिलाओं की मदद के लिए बनाए गए ‘वन स्टॉप सेंटर’ (OSC) आज खुद लाचार नजर आ रहे हैं. उनके मुताबिक, जो महिलाएं मुसीबत के वक्त मदद की उम्मीद में इन सेंटर्स तक पहुंचती हैं, तो उसे मदद मिलने के बजाय वहां दिक्कतें क्यों झेलनी पड़ती हैं?

 

खबर 4) ‘भारत ने कुछ किया तो कोलकाता पर हमला करेंगे’, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की भारत को गीदड़ भभकी

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को चेतावनी दी है कि किसी भी कार्रवाई का जवाब कोलकाता में दिया जाएगा. उन्होंने फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन का आरोप भी लगाया, हाल इसके समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया. ख्वाजा की ये गीदड़भभकी हाल में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से दिए गए एक बयान पर प्रतिक्रिया है.
भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों तनाव बहुत बढ़ा हुआ है. इसकी शुरुआत हुई थी पहलगाम हमले से, जो पिछले साल 22 अप्रैल को हुआ था. उस हमले के बाद दोनों देशों के बीच चार दिनों की लड़ाई भी हुई थी. तब से दोनों देशों के बीच खींचतान जारी है. और अब एक बार फिर दोनों तरफ से बड़े बड़े बयान आने लगे हैं.
शनिवार को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ अपने शहर सियालकोट में पत्रकारों से बात कर रहे थे. सियालकोट लाहौर से करीब 130 किलोमीटर दूर है. उन्होंने कहा कि अगर भारत ने कोई ‘नाटकीय साजिश के तहत ऑपरेशन’ किया तो पाकिस्तान सीधे कोलकाता तक जाएगा.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular